चेन स्नैचिंग प्रकरण में दूसरा लुटेरा गिरफ्तार: नोखा में महिला से लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 फरवरी को दिनदहाड़े हुई थी लूट

चेन स्नैचिंग प्रकरण में दूसरा लुटेरा गिरफ्तार: नोखा में महिला से लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 फरवरी को दिनदहाड़े हुई थी लूट

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा थाना क्षेत्र के पंचारिया चौक में एक महिला से लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी नोखा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 12 फरवरी को दिनदहाड़े हुई थी। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पंचारिया चौक निवासी रीटा तिवाड़ी नामक महिला से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। लूटी गई 30 ग्राम वजनी चेन की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए बुधवार को घटना में शामिल एक आरोपी राजा उर्फ भवानी शंकर उर्फ महावीर सोनी पुत्र अमरचंद सोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी उगमपुरा गली नंबर 7 का निवासी है।

बुधवार रात को, पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद लूट की घटना में शामिल दूसरे आरोपी दिनेश पुत्र बजरंग लाल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। दिनेश जोरावरपुरा का निवासी है।

अब पुलिस दोनों चेन लुटेरों से इस प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही, लूटी गई सोने की चेन बरामद करने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page