नोखा जिला चिकित्सालय ने जारी की निविदा सूचना: विभिन्न सामग्रियों की खरीद होगी, 27 फ़रवरी को खोली जाएगी निविदा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। राजस्थान सरकार के अंतर्गत कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल नोखा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न सामग्रियों की खरीद हेतु निविदा एवं दर संविदा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार पंजीकृत एवं सक्षम निविदादाताओं से मुहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं।
निविदा में शामिल कार्यों के अंतर्गत नेत्र विभाग हेतु स्थायी सामग्री, जनरल ओटी/लेबर रूम हेतु स्थायी सामग्री, आई ओटी/जनरल ओटी/लेबर रूम के लिए कंज्यूमेबल सामग्रियों की दर संविदा तथा रामाश्रय वार्ड हेतु फर्नीचर एवं अन्य सामग्री की खरीद प्रस्तावित है। विभिन्न मदों के लिए अनुमानित लागत 4 से 9 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है।
निविदा प्राप्ति की प्रारंभ तिथि 21 फरवरी 2026 तय की गई है। निविदा प्रपत्र बेचने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे तक, निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक तथा निविदा खोलने की तिथि 27 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है।
निविदा प्रपत्र, शुल्क एवं अमानत राशि डीडी/बैंक चेक के माध्यम से सचिव, राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी, जिला चिकित्सालय नोखा के नाम से स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी एवं निविदा से संबंधित शर्तें राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sppp.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध रहेंगी।


