दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर नोखा में रोष: एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर नोखा में रोष: एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नोखा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मूल ओबीसी विकास परिषद ने अज्ञात आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की गई है।

21 फरवरी को हुई थी घटना

ज्ञापन में बताया -घटना 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को हुई थी। 13 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची। शिक्षकों की सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।बाद में पुलिस थाने से लगभग 800 मीटर दूर छात्रा का शव मिला। परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कठोर कार्रवाई की मांग

इस घटना से पूरा बीकानेर जिला स्तब्ध और आक्रोशित है। परिषद ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया, जिससे समाज में भय का माहौल पैदा हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए और कठोर सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

परिषद ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। उनका कहना है कि यह सहायता परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करेगी। ज्ञापन सौंपते समय जेठूसिंह राजपुरोहित, जगदीश भार्गव, मनोज भार्गव, देवीदान चारण सहित मूल ओबीसी विकास परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page