नोखा में 50 गांव की महिलाओं का सम्मान: 150 महिला और बालिकाओं ने लिया हिस्सा, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

नोखा में 50 गांव की महिलाओं का सम्मान: 150 महिला और बालिकाओं ने लिया हिस्सा, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में उरमूल ज्योति संस्थान द्वारा एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय महिला-बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के शिक्षा कार्यक्रम समन्वयक कमल गोदारा ने बताया कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भरता, शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और मोबाइल व इंटरनेट के सदुपयोग से प्रगति करने का संदेश दिया गया।

महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

संस्थान के सचिव चेतराम गोदारा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में 5 बालिकाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भी प्रदान की गईं, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महिलाओं ने जीवन के कामों का अनुभव साझा किए

इस अवसर पर सुमन डूडी (पत्नी हीरालाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कडे़लो की ढाणीया कक्कु), मनोज बगड़िया (पत्नी रामदेव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंदड़ नोखा), गुलाब (पत्नी कुशालाराम मेघवाल, बिलनियासर), सुमन देवी (पत्नी ओमप्रकाश जाट, दावा), दुर्गावती (पत्नी छगनदास साध, चंचानिया नोखा), देवकी (पत्नी प्रेमराम मेघवाल, गांव उदासर), मैना देवी (पत्नी दयाशंकर शर्मा, ग्राम सिजगुरु), गायत्री (पुत्री बुद्धाराम, गांव दावा) और कमला देवी (पत्नी किसनाराम मेघवाल, ग्राम संलूडिया) सहित कई महिलाओं ने अपने जीवन और कार्य के अनुभव सभी उपस्थित महिलाओं के साथ साझा किए। इन महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता और स्वच्छ जल के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त, नियमित व्यायाम और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

समारोह के समापन पर, सभी महिलाओं और बालिकाओं ने एक-दूसरे के सहयोग से समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page