Monday, May 25, 2026
HomeNokhaभजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: आरएसएस से जुड़े हैं पहली...

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: आरएसएस से जुड़े हैं पहली बार के विधायक शर्मा, वसुंधरा राजे ने रखा प्रस्ताव

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।।

विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था। जल्द ही उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ है। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे।

बैठक में राजनाथ सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में राजनाथ सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों का ग्रुप फोटो लिया गया।
सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों का ग्रुप फोटो लिया गया।

राजनाथ ने वसुंधरा से की वन-टु-वन बातचीत
राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए। बैठक से पहले उन्हाेंने होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वन-टु-वन बातचीत की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद सभी नेताओं के बीच भी कुछ देर चर्चा हुई।

दीया कुमारी भाजपा कार्यालय पहुंचीं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
दीया कुमारी भाजपा कार्यालय पहुंचीं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments