नोखा टाइम्स न्यूज,नोखा।। नोखा की नवल बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में निदेशालय होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के पहले दिन 110 मरीजों का उपचार किया गया।शिविर में चर्म रोग, श्वास रोग, उदर रोग, वात रोग, पथरी, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित बीमारियों का होम्योपैथिक औषधियों से उपचार किया गया। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए गए। शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित बंसल ने बताया कि शिविर में मौसमी एवं पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया जा रहा है। शिविर में अस्थमा, बाल झड़ना, माइग्रेन, बच्चों की बीमारियां, पेट एवं उदर रोग, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य समस्याएं, पुरानी खांसी, मानसिक रोग, कान संबंधी बीमारियां, घुटनों व कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, बार-बार निमोनिया, कुपोषण, पाइल्स, फिस्टूला, मस्से, गर्मी के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी-दस्त एवं कील-मुंहासों सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण, सिरदर्द, चक्कर आना एवं पेट संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यह शिविर आमजन के लिए लाभदायक साबित हो रहा है।शिविर में डॉ. दीपिका शर्मा एवं वरिष्ठ कम्पाउण्डर शिवलाल सारण ने भी सेवाएं दीं।



