Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसड़क दुर्घटना में एक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा से एक स्कॉर्पियो रायसर की तरफ जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित हो गई और विधुत पोल से जा टकराकर पलट गई। पलटने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस से बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रायसर निवासी पूनमचंद नायक(35) के रूप में हुई। मृतक पैसे से ड्राइवर है। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति अमराराम मेघवाल निवासी रायसर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एसआई बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। शव को बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments