Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalतेरापंथ भवन में अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

तेरापंथ भवन में अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा के 50 वें मनोनयन दिवस अमृत महोत्सव पर तेरापंथ भवन में शासन गौरव साध्वी राजीमती के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत युवक परिषद द्वारा मंगलाचरण से हुई। चैतन्य रश्मि कनक प्रभा पुस्तक पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित हुई। उसमें प्रथम आरती मालु, दुसरे स्थान पर रही राजकुमारी मरोठी, तीसरे स्थान पर विभा आंचलीया, सांत्वना पुरस्कार विजेता अनु भुरा, लक्ष्मी चौपड़ा रहे। विशेष सहयोग निकिता बैद का रहा।
कन्या मंडल द्वारा साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा पर आधारित साध्वी जाग्रति यशा के द्वारा रचित जो नोखा ही गौरव है। कथानक दृश्यांकन प्रस्तुत बहुत रोचक रही। साध्वीयों ने गीत द्वारा अपनी अभीवंदना की। सभा मंत्री इन्द्रचंद बैद, गोपाल लुणावत, महिला मंडल अध्यक्ष मन्जु बैद, कन्या मंडल संयोजिका पुजा लोढा अमृत महोत्सव पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। असाधारण लेखन, असाधारण समर्पण, असाधारण नेतृत्व, असाधारण विनय असाधारण पुरुषार्थ विषय पर आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसके निर्णायक गण उपासक अनुराग बैद व जयश्री भुरा थे। प्रतियोगिता में प्रथम मोनिका बैद, दुसरे स्थान पर प्रियंका पारख,अनु भुरा तीसरे स्थान पर, हर्षित भुरा, लक्ष्मी चौपड़ा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शासन गौरव साध्वी राजीमती द्वारा रचित गीत महिला मंडल की बहनों ने गाया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री प्रिती मरोठी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments