Friday, July 10, 2026
HomeHealth & Fitnessसघन इन्द्रधनुष 4.0 को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन

सघन इन्द्रधनुष 4.0 को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा की जिला अस्पताल में आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता द्वारा शुक्रवार को नोखा ब्लॉक में सघन इन्द्रधनुष 4.0 को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे टीकाकरण से वंचित बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
पल्स पोलियो अभियान के बारे में चर्चा की एवं जानकारी दी। नोखा जिला हॉस्पिटल में बने कोविड आईसीयू, एमरजेंसी रूम, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया है। सफाई एवं अच्छे कार्य के लिए सभी स्टाफ सराहना की टीकाकरण प्रभारी अनिल कुमार दायमा ने टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण करवाया। इस अवसर पर कार्यवाहक बीसीएमएचओ डॉ. अरविन्द राजपुरोहित, कार्यवाहक हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ. रामचंद्र बिश्नोई, दिनेश रंगा सहित नोखा पीएचसी के चिकित्साअधिकारी, एएनएम और आशा सुपरवाइजर उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments