Monday, May 25, 2026
HomeCrimeफैक्ट्री में चोरी करने के 3 आरोपी चढ़े नोखा पुलिस के हत्थे,...

फैक्ट्री में चोरी करने के 3 आरोपी चढ़े नोखा पुलिस के हत्थे, माल भी बरामद

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। बीते दिनों फैक्ट्री में चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने 1 फरवरी को परिवादी प्रवीण चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नयाशहर निवासी सुरेश कुमार,लालचंद उर्फ छोटु,बाबूलाल उर्फ धवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए फव्वारा नोजल व घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया है। आरेापियों ने पूर्व में भी कई वारदातों को स्वीकार किया है। बता दे कि 1 फरवरी को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि फैक्ट्री के ऑफिस व गोदाम से सामान की चोरी की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments