Monday, May 25, 2026
HomeNokhaछः न्याति ब्राह्मण महासंघ संगठन की गतिविधियों को और बढ़ाने पर हुई...

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ संगठन की गतिविधियों को और बढ़ाने पर हुई चर्चा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। छ:न्याति ब्राह्मण महासंध बीकानेर के नव निर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल व्यास का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नोखा आगमन पर महर्षि गौतम भवन में गुजरगोड़ समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष व्यास ने कहा कि ब्राह्मण सर्वजन सुखाय की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढाने में ब्राह्मणों की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। ब्राह्मण समाज सदैव परहितकारी रहा है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अपने पुरातन ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉ सीताराम पंचारिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बालिका शिक्षा को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा। प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को और बढ़ाने पर चर्चा की। इससे पहले नोखा गुर्जरगौड समाज के अघ्यक्ष मोहनलाल पंचारिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ सीताराम पंचारिया, माणकचन्द पंचारिया, शक्तिराम जोशी, भंवरलाल सुरावत, भीमराज उपाघ्याय, सुखदेव, लीलाघर, बजरंग, किसन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही महासंघ के संरक्षक डाँ मोहनलाल जाजडा, पाराशर नारायण शर्मा, कुन्दनमल बोहरा, सलाहकार महासंघ के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाँ सीताराम पंचारिया और उपाध्यक्ष भीमराज उपाध्याय का भी अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments