Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalदावा ठाकुर जी मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

दावा ठाकुर जी मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। दावा गाँव मे ठाकुरजी के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पंडित हनुमान महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। ठाकुर जी मंदिर का जिर्णोद्धार समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मूंधड़ा के द्वारा करवाया गया। मंदिर के पुजारी भगवानदास ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गांव ग्रामीणें ने आहुतिया दी। नरेंद्र कुमावत व खेताराम घणगस ने ठाकुर जी महाराज का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सरपंच हीरादेवी, भोमाराम लोळ, उपसरपंच अनुपसिंह, गोपाराम लोळ, दमाराम घणघस, मोतीनाथ, भंवरराम, जेठाराम नेण, किसनाराम, मोतीराम, मांगूसिंह उदावत, परमाराम नाई, खेताराम, बंशीलाल, भंवरराम, चुतराराम, लिच्छूनाथ आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। मंदिर में राधा कृष्ण, सरस्वती माता, भगवान भोलेनाथ व गणेश प्रतिमा विराजित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments