Monday, May 25, 2026
HomeNokhaविद्युत विभाग का बकाया राजस्व वसूली अभियान हुआ तेज

विद्युत विभाग का बकाया राजस्व वसूली अभियान हुआ तेज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बकाया राजस्व वसूली अभियान को तेज किया गया है। शुक्रवार को नोखा शहर के मोहनपुरा क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता नन्दकिशोर मीणा के नेतृत्व में 4.67 लाख रुपये बकाया के चलते 21 घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे गए। नोखा ग्रामीण क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता पाँचू प्रमोद बारुपाल के नेतृत्व में 10 लाख रुपये बकाया के चलते 1 ट्रांसफार्मर उतारा व 4 कृषि कनेक्शन काटे गए। कनिष्ठ अभियंताओं के नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारियों की टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन बकाया वसूली कर रही है व बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्यवाई कर रही है। सहायक अभियंता सतीश कुमार ने कहा कि उपभोक्ता जल्द बकाया बिल जमा करवाएं अन्यथा निगम के नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments