Monday, May 25, 2026
HomeNokhaअमावस्या पर नन्दीशाला में नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर खिलाई

अमावस्या पर नन्दीशाला में नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर खिलाई

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। प्रमोद बाहेती। फाल्गुन अमावस्या के पुनीत अवसर पर नन्दीशाला नोखा में बुधवार को नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर नन्दियों को खिलाई गई। इस अवसर पर 36 सवामणी का सहयोग नन्दियों के लिये अलग-अलग दानदाताओं द्वारा किया गया व दानदाताओं द्वारा गुड़ व हरी सब्जियां भी खिलाई गई। अमावस्या के अवसर पर नन्दीग्रास मासिक योजना के अंतर्गत भी भामाशाहों द्वारा नन्दीग्रास में सहयोग प्राप्त हुवा। निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा सभी भामाशाहो का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महंत रामदास महाराज, पार्षद अंकित तोषनीवाल, मोहनलाल सुथार, भंवरलाल बाहेती, करणीदान राठी, संदीप झंवर, अमित करनानी, पवन राठी, पूनम बिश्नोई, श्रीकिशन महाराज सहित नन्दी सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments