Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

नोखा में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। गट्‌टाणी राम मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से फाग उत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव कार्यक्रम में विमला बाई मंडली द्वारा प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें कान्हा एंकर बाहर आते खेला ला‌ होली प्रस्तुति दी गई। राघामणी चितलंगी द्वारा खर्चो भेज दे सांवरिया, महिनो फागण को आयो आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मातृशक्ति द्वारा लाला को पुष्पों के द्वारा होली खेलाई गई व प्रसाद वितरित किया गया। राधा-कृष्ण के साथ फूलो की होली खेली। फूलों की बौछारों से पूरा वातावरण फाल्गुन की खुशी में सराबोर हो गया। महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष राधामणी चितलंगी ने कहा कि होली श्रीकृष्ण जी का प्रिय त्यौहार है। इसलिए मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जिससे कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए त्योहार की खुशियां बांटी जा सकें। मंजू लोहिया, गवरजा तापड़िया, संतोष राठी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी आदि ने भजनों में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments