Monday, May 25, 2026
HomeNokhaस्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का हुआ आयोजन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  नगरपालिका नोखा में दीनदयाल अंतोदय योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।ज समें माँ संतोषी स्वयं सहायता समूह, बालाजी स्वयं सहायता समूह एवं गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा कार्य में आने वाली समस्याओं एवं समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को विक्रय करने में आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया। जिस पर समस्याओं का निस्तारण करते हुए अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा एवं एनयूएलएम प्रभारी सीमा शर्मा द्वारा इन महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि आप द्वारा जो घरेलू उत्पाद बनाने का कार्य किया जाता है उसे ज्यादा से ज्यादा विक्रय करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा एवं साथ ही समूह की महिलाओं को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना एवं चिरंजीवी योजना के अंतर्गत होने वाले लाभों के बारे में प्रचार प्रसार करने एवं अपने वार्ड में सभी लोगो को इस योजना के विषय में अवगत करवाने व इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु कहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments