Friday, July 10, 2026
HomeNokhaस्व मोहन चौहान की 29 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ...

स्व मोहन चौहान की 29 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री स्वर्गीय मोहन चौहान की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नोखा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड ने स्वर्गीय मोहन चौहान के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तर्ड ने कहा मोहन चौहान एक ऐसी शख्सियत थे जो निर्भीक पत्रकारिता करते हुए राजनीति में आए और राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया। आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन फिर भी उनकी यादें हमारे बीच में हैं जो हमेशा रहेगी। मोहन चौहान के किए गए कार्य लोगों के जेहन में आज भी दिल किए हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी नारायण जोशी, भाजपा शहर महामंत्री नरेंद्र चौहान, ओमप्रकाश बडगूजर, पूनम सोलंकी, मुकेश सोलंकी, विमल चौहान और समाज के अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महंत महेंद्र नाथ महाराज ने भी सभी को आशीर्वाद दिया। महेंद्र नाथ महाराज के साथ राकेश योगी, पिंटू योगी, रामकेश योगी सभी ने स्वर्गीय मोहन चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महेंद्र नाथ महाराज ने उपस्थित सभी माताओं बहनों भाइयों को कहा की सदमार्ग पर चलते चाहिए। सदमार्ग से ही कल्याण होगा। जीव इधर उधर भटकता रहता है लेकिन उसे सही दिशा नहीं मिलती। सही दिशा परमात्मा की भक्ति में मिलती है नित्य प्रतिदिन परमात्मा की भक्ति करते रहें।

चौहान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments