Monday, May 25, 2026
HomeNokhaकक्कू जीएसएस पर करंट से सरकारी कर्मचारी झुलसा

कक्कू जीएसएस पर करंट से सरकारी कर्मचारी झुलसा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। कक्कू स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 33 केवी जीएसएस पर गुरुवार सुबह मेनटेनेंस कार्य के दौरान एक तकनीकी कर्मचारी करंट से झुलस गया। जिसे नोखा की बागड़ी अस्पताल में रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार निगम के 33केवी जीएसएस पर गुरुवार सुबह फाल्ट निकालने के लिए बिजली बंद कर रहा था कि तेज अवाज के साथ इंसुलेटर फट गया। जिससे यार्ड में करंट फैल गया व  अचानक करंट आ गया। बताया जा रहा है कि कक्कू में बुधवार को तेज बारिश हुई। जिस कारण जमीन गिली थी व जमीन में करंट फैल गया व कर्मचारी को चपेट में लिया। करंट से तकनीकी कर्मचारी महेन्द्र सैनी निवासी हिंडोन जमीन पर झुलसी अवस्था में कराह रहा था। झुलसे कर्मचारी को भूपेन्द्रसिंह बीदावत व कक्कू सरपंच हेमेन्द्रसिंह को नोखा की बागड़ी रैफरल अस्पताल लेकर आए। कर्मचारी का दोनों पैर आदि बुरी तरह से झुलस गए थे। जिसका ईलाज बागड़ी अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर कार्मिक नेता चुन्नीलाल राजस्थानी भी अस्पताल पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments