Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर:- विवेक शर्मा बीकानेर बार एसोसिएशन...

नोखा के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर:- विवेक शर्मा बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। विवेक शर्मा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को हुए। इसमें एडवोकेट विवेक शर्मा ने 166 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी अविनाशचन्द्र व्यास ने बताया कि पुराने बार रूम में सम्पन्न मतदान में 1871 मतदाताओं में से 1613 अधिवक्ताओं ने मतदान किया जबकि सात वोट रद्द हो गए। उन्‍होंने बताय कि अधिवक्ता विवेक शर्मा को 886 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र पाल शर्मा को 720 वोट मिले। निर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जीत के बाद शर्मा के समर्थकों ने गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। नोखा में मनोज भार्गव एडवोकेट, राजेश पंचारिया एडवोकेट(अध्यक्ष, बार एसोसिएशन नोखा), चम्पालाल सोनी एडवोकेट, महेन्द्र बिश्नोई एडवोकेट, मनोज डूडी एडवोकेट, लेखराम चौहान एडवोकेट, जयनारायण जोशी ने भी प्रशन्नता व्यक्त की व खुशियां मनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments