Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा के अणखीसर व काकड़ा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित

नोखा के अणखीसर व काकड़ा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजकीय माध्यमिक विद्यालय अणखीसर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच धूड़ाराम कुलड़िया ने विद्यालय में शौचालय बनवाने की घोषणा की। मुख्य अतिथि अति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश दड़िया ने ग्रामवासियों से बच्चों को शिक्षा से जोड़कर सामाजिक उत्थान हेतु संस्कारित बनाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि भामाशाह मन्नीराम जोशी ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों भामाशाहों एवं प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाध्यापक एवं पीईईओ बजरंग लाल डूडी ने विद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं राजकीय बालिका उमावि काकड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीभगवान डेलू ने की तथा कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय में भामाशाह द्वारा किए गए सहयोग के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments