Monday, May 25, 2026
HomeCrimeएक माह से वेंटिलेटर पर महिला ने तोड़ा दम, पीहर पक्ष का...

एक माह से वेंटिलेटर पर महिला ने तोड़ा दम, पीहर पक्ष का आरोप- जहर देकर मारा

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। एक महिला ने करीब एक माह पूर्व जहर पी लिया, जिसके बाद से वह पीबीएम अस्पताल में वेंटिलेटर पर भी। होश नहीं आने के कारण पुलिस पर्चा बयान भी दर्ज नहीं कर पाई। रविवार देररात को महिला की मृत्यु हो गई। जिसके बाद मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के कुचोर अगुणी का है। थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि करीब एक माह पूर्व कुचोर अगुणी निवासी सावित्री ने जहर खा लिया था। जिसके कारण वह पीबीएम अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। होश नहीं आने के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई, रविवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मृतका के पिता काकड़ा निवासी रामनारायण पुत्र लालूराम सुथार ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोप है कि किशनादेवी पत्नी छगनलाल व छगनलाल पुत्र तेजाराम उसकी बेटी, सावित्री को पैसे लाकर देने व खेत में काम करने का कहकर परेशान करते थे। इन्होंने उसकी पुत्री सावित्री को जहर दे दिया। जिससे उसकी तबियत बिगडी तो पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 12 मार्च की रात को दौराने इलाज मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 304बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments