Friday, July 10, 2026
HomeNokhaराज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का युवाओं...

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का युवाओं ने किया स्वागत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। टोंक में आयोजित दिवंगत कोरोना योद्धाओं को समर्पित द्वितीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नोखा के नर्सिंग ऑफिसर देवकिशन बिश्नोई व जेपी भंवाल के नेतृत्व में बीकानेर ने जीता है। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबला बीकानेर व जयपुर के बीच खेला गया। जिसमें बीकानेर फाईनल मुकाबला 21 रनों से जीता। फाईनल में देवकिशन बिश्नोई ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 22 गेदों में चार छक्को की मदद से 40 रन बनाए। नोखा के जेपी भंवाल ने भी दो विकेट झटके दोनों के नोखा पहुंचने बाबा छोटूनाथ स्कूल के खेल मैदान में सीताराम देहड़ू के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें राजकुमार पूनिया, लेखराम जाट, बजरंग गोदारा, मालचंद सैन, ओमप्रकाश चौहान, शिव देहड़ू, जगदीश धोबी, बबलू पूनिया, अरिहंत भूरा ने माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments