नोखा की स्कूलों ने मनाई होली, घरों में मनाया गया फागुत्सव, देखें झलकियां

 

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।लव फन लर्न स्कूल में होली पर्व को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और छात्रों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। प्ले ग्रुप से कक्षा दुसरी तक सभी बच्चे रंग बिरंगी ड्रेस में स्कूल आए। एक दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। यहां पर रंगों के बजाए पुष्पों से होली खेली गई। शिक्षकों और छात्रों ने एक दूसरे पर रंगों की बौछार न कर फूलों की वर्षा की। प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने छात्रों को होली पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से अपने अंदर छिपी बुराईयों को भी होलिका दहन में स्वाह करने की बात कही। विद्यालय के चैयरमैन नारायण बाहेती ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इस अवसर पर जीवन में रंग भरने की जरूरत है। रंगोत्सव मनाते समय प्रकृति का भी ख्याल रखना चाहिए। स्कूल अध्यक्ष लक्ष्मी बाहेती ने कहा कि रासायनिक रंग त्वचा के लिए एवं प्रकृति के लिए हानिकारक होते हैं अतः प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिये। इसी संदेश को देने के लिए आज विद्यालय में फूलों की होली खेली गई। मैडम रेखा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे सादगी और प्रेम के साथ मनाना चाहिए।

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  नोखा के केसीनगर में जेठमल सरिता दरक परिवार की ओर से फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान यहां गुलाबकेवड़ा फूलों की मालाओंगुब्बारों एवं आकर्षक रोशनी से सजावट की गई। कन्हैया-राधामीरा के भजनों पर गायक कलाकारों के द्वारा नृत्यफाग गीतों के गायन का कार्यक्रम चला। गणपति वंदना और लड्‌डू गोपाल को गुलाब के फूलों से होली खिलाकर फागोत्सव की शुरुआत की गई। जेठमल सरिता दरक ने बताया कि फागोत्सव कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकारों ने आज बिरज में होली रे रसिया…खेलो जी खेलो नंदलाल म्हो संग होली खेलो…राधा के संग होली खेलो रे कन्हैया…रंग में कैसे होली खेलु रे इन सांवरियां के संग… सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। वहीं लालपीलेहरेकेसरिया रंग के गुलाल से फागोत्सव में भाग लेने पहुंची लोगों के टीके लगाकर स्वागत किया गया।

 

नोखा टाइम्स न्यूज नोखा।।एस के झंवर ग्रुप द्वारा नोखा लखोटिया बास में लड्डू गोपाल को होली खिलायी गई। सुरेश कुमार झंवर ने बताया कि कार्यक्रम में मोहल्ले की महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। ततपश्चात लड्डू गोपाल को होली खिलायी गई। इस अवसर पर पूजा अर्चना भी की गई।

नोखा के ग्राम जसरासर मे के आर पब्लिक स्कूल में होली खेलने का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें सभी बच्चों ने कोरोना के बाद पहली बार बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने होली खेलने का खूब आनंद उठाया । संस्था के सचिव बजरंग लाल पंचारिया ने होली के पवित्र त्योहार के बारे में बच्चों को बताया। इस कार्यक्रम में स्कूल के समस्त अध्यापक और अध्यापिकाऐ मोजूद रहे,इस मे कामधेनु सेना के अध्यक्ष श्रवन कुमार सेन, रोहित जी सर, तिलोक जी सर ,बजरंग जी छिंपा सर, अनसूया मैडम, पूजा मैडम, वर्षा मैडम और बच्चों के अभिभावकों मौजूद रहे । सभी बच्चों ने इसका खूब आनंद उठाया। के आर पब्लिक स्कूल जसरासर में खूब धूमधाम से इस उत्सव को मनाया गया।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group