Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा विशेष:- कल पार्क में खेली जाएगी गुलाल व पुष्प होली

नोखा विशेष:- कल पार्क में खेली जाएगी गुलाल व पुष्प होली

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।(संपादक प्रमोद बाहेती) पार्क एंड पार्टी ग्रुप नोखा के तत्वावधान में होली के पावन पर्व पर 18 मार्च को जैन चौक स्थित पब्लिक पार्क में मनाई जाएगी। मनोनीत पार्षद धनराज गोलछा व पार्षद देवकिशन चांडक ने बताया कि इस अवसर पर गुलाल व पुष्प होली खेली जाएगी। इस अवसर पर नोखा के गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि भी भाग लेगें। होली सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खेली जाएगी। प्रमोद बाहेती ने बताया कि जिसकी तैयारी में पुरुषोत्तम तापड़िया, इंद्र चोरड़िया, माणक डागा, राधेश्याम सोनी, नन्दकिशोर राठी, कैलाश चांडक, करणीदान भार्गव, श्याम सोनी, शंकर सोनी, नारायण तापड़िया, गिरिराज तापड़िया, दीपक चांडक, किशन राठी, मनीष लखारा, लोकेश चोरड़िया, चिराग बेताला, मनीष पींचा, पीयूष पारख, दीपक बरड़िया, ऋषभ सुराणा, राज सेठिया, दीपक डागा आदि लगे हुवे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments