Friday, July 10, 2026
HomeNokhaनोखा:- सतरंगी रंगों से सराबोर हुआ शहर, होली की मस्ती में हर...

नोखा:- सतरंगी रंगों से सराबोर हुआ शहर, होली की मस्ती में हर कोई डूबा, देखें झलकियां

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग रंगों से सराबोर हुए और जमकर मस्ती की। एक-दूजे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जैन चोक में स्थित पब्लिक पार्क में पार्क मस्ती ग्रुप में डीजे पर युवा जमकर थिरके। सड़कों पर सुबह से युवाओं की टोलियां निकल गई। महिलाओं ने फाग गाकर होली का जश्न मनाया।होलिका दहन के साथ गुरुवार देर शाम से चारों ओर मस्ती-धमाल का माहौल हो गया। सभी तरफ अबीर और गुलाल से आसमान सतरंगी हो उठा। युवाओं ने उत्साह के साथ होली अपने अंदाज में खेली। गली-मोहल्लों के साथ पार्कों और घर-आंगन में खूब रंग उड़े। जगह-जगह होली का जश्न मनाया गया। डीजे पर होली के गीत दिनभर बजते रहे। होली की मस्ती में डूबे लोग डीजे और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। पिचकारी और गुब्बारे से बच्चों ने लोगों को खूब भिगोया। छत और दरवाजे पर बाल्टी और ड्रम में गुब्बारे व रंग भरा पानी रखा। होली मिलन के लिए निकले लोगों पर रंग बिखेर कर बच्चों ने खुशियां मनाईं।
युवा बाइकों पर मस्ती करते हुए निकले तो वहीं गली-मोहल्ले व कालोनियों में महिलाओं की टोली भी घर-घर पहुंचीं। हर कोई होली के उल्लास में डूबा नजर आया। गिले-शिकवे मिटाकर लोग एक-दूसरे से गले मिले। समाचार लिखे जाने तक होली का उल्लास बरकरार रहा। घरों में महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। वहीं पिम्पली चौक में होली टोली ग्रुप ने जमकर गुलाल उड़ाया।

होली मनाते नोखा नागरिक संघ

नोखा का पब्लिक पार्क

नोखा का जोरावरपुरा

आशीर्वाद बालाजी धाम के पीछे

मुंबई में पदम् इंटीरियर ग्रुप की होली भामाशाह शंकर कुलरिया के नेतृत्व में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments