Monday, May 25, 2026
HomeNokhaगुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह में विकास कार्यों पर...

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह में विकास कार्यों पर की चर्चा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में शनिवार को रोड़ा रोड़ स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति नोखा के प्रांगण में समाज का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया। समाज में चली आ रही मृत्यु-भोज प्रथा में आमूल-चूल परिवर्तन व कटौती का निर्णय लिया गया। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति नोखा का आज तक का समस्त हिसाब समाज के सामने रखा गया। कोषाध्यक्ष शक्तिराम जोशी द्वारा प्रस्तुत गतिविधि एवं रखरखाव संबंधी नियम सचिव माणकचंद पंचारिया द्वारा पढ़कर सुनाया गया। बीकानेर से आए मोहनलाल जाजड़ा, किशनलाल जोशी, हरिगोपाल उपाध्याय, प्रकाश जोशी, जैना महाराज लाखुसर, मोहनलाल जोशी और अर्जुनराम उपाध्याय मंच पर उपस्थित रहे तथा सभी ने समाज के प्रति अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर नोखा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन डॉ. सीताराम पंचारिया ने अपने विचार रखे। समाज के अधिवक्ता राजेश पंचारिया, बजरंगलाल पाणेचा, भंवरलाल सुरावत, रामकरण उपाध्याय, रामनिरंजन जोशी, सुखदेव सेवड़ी, केदारमल कठातला, मदनगोपाल तिवाड़ी, चतुर्भुज पंचारिया, किशन पंचारिया रोहिणा, बृज किशोर जोशी, प्रमोद पंचारिया आदि गणमान्य समाज सेवी उपस्थित रहे। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया भदवासी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments