Friday, July 10, 2026
HomeNokhaडूडी आवास पर आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, कांग्रेसी नेताओं ने...

डूडी आवास पर आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, कांग्रेसी नेताओं ने की शिरकत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में शनिवार को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के आवास पर होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल होने पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर राजस्थान कृषि बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द का यह त्यौहार कोरोना के 2 साल बाद धूमधाम से मनाया गया है और आने वाले समय में भी अच्छा साबित होगा।
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से होली स्नेह मिलन समारोह में मिलने आए ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। रामेश्वर डूडी ने सभी की समस्याएं जल्दी से सुलझाने का आश्वासन देते हुए उनकी पूरी बात सुनी। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सामजसेवी अनवर अली निर्बान, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश खीचड़, मोडाराम धतरवाल, नेमसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह, नत्थू सिंह, दिनेश सारण, गोपाल सिंह, पूनम सिंह, बिरमसर सरपंच सहीराम डूडी, नानूराम मेघवाल, ईश्वर राम, मनफूल, जेठाराम, गणपत राम, पार्षद मोहनदान बारठ, भँवर लखारा, आनंद भूरा, लक्ष्मण भादू, अशोक कुमार, श्रवण भाम्भू, मूलाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच चेतनराम सियाग, हंसराज तर्ड, मुरली गोदारा, पूर्व सरपंच विजयराम मेघवाल हिंयादेसर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments