Monday, May 25, 2026
HomeEducationवार्षिक उत्सव कार्यक्रम:- सोमलसर में भामाशाह व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम:- सोमलसर में भामाशाह व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोमलसर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामजसेवी रूपाराम सारण के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयदेव बीठू ने की। विशिष्ट अतिथि उरमूल ज्योति संस्थान नोखा के चेतन राम गोदारा, पुरखाराम सारण, एसडीएमसी सदस्य रामचंद्र लेघा, एसएमसी के अध्यक्ष गणपत खान, श्यामगोपाल गोदारा तथा श्रीराम भाम्भू ने विचार रखें। कार्यक्रम में नवनीत कुमार व्याख्याता, प्रहलाद दान व्याख्याता, रामदेव बरोड, सुषमा यादव, बबीता पूनिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विद्यालयी छात्र छात्राओं ने देश भक्ति, गीत व नाटक, एकल नृत्य आदि अनेक प्रस्तुतियाँ दीं।लेख राम गोदारा ने आभार व्यक्त किया। सरपंच श्रीमती प्रियंका सारण ग्राम पंचायत किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। संचालन विद्यालय के शिक्षक कैलाश दान चारण ने किया।

 

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। माँ सरस्वती विद्या मन्दिर इग्लिंश स्कूल दावा में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामजसेवी ईश्वरराम लोळ ने की। विशिष्ट अतिथि गोपाराम लोळ, धनश्याम शर्मा, मनीराम चाहलिया, अनोपसिंह व समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चरणो में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व छात्र स्नेह मिलन, भामाशाह सम्मान व प्रतिभा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान नरेन्द्र कुमावत व अध्यापक खेताराम घणघस ने शिक्षा के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का होना आवश्यक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments