Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसड़क हादसा; नेशनल हाइवे पर भामटसर के पास स्विफ्ट कार और ट्रक...

सड़क हादसा; नेशनल हाइवे पर भामटसर के पास स्विफ्ट कार और ट्रक की टक्कर, एक युवक की मौत

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा बीकानेर नेशनल हाइवे 89 पर स्थित गांव भामटसर के पास गुरुवार सुबह ट्रक-कार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे कार सवार युवक की मृत्यु हो गई। घटना गुरुवार अलसुबह 3 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना की सूचना नोखा पुलिस को उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा दी गई। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ ने बताया कि नोखा बीकानेर नेशनल हाइवे पर एक ट्रक नोखा से बीकानेर की तरफ जा रहा था इसी दौरान बीकानेर से नोखा की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार की ट्रक से सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार अलाय निवासी संजय बिश्नोई घायल हो गया। जिसे बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बागड़ी हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जहाँ पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मोबाइल की रोशनी से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला युवक:- भिड़ंत के दौरान युवक का शरीर कार में बुरी तरह फंस गया। जिससे उपस्थित ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। युवक का शरीर गाड़ी में फंसने पर दुसरी गाड़ी से खींच व लोहे की एंगल से गाड़ी क्षत्रिग्रस्त कर निकाला। अलसुबह अंधेरा होने के कारण वहां उपस्थित लोगों ने टॉर्च की रोशनी से युवक को निकालने में पुलिस की मदद की। हाइवे गश्त के एएसआई राजूराम व डीओ हेड कांस्टेबल दीपेंद्र ने बताया कि गाड़ी के लॉक थी व ड्राइवर साइड से पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई थी। युवक के दोनों पैर पूरी तरह फंस चुके थे। दूसरी गाड़ी से स्विफ्ट को टोचन करके युवक को निकालने का प्रयास किया और युवक को शीघ्र बागड़ी अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवक बचा नही पाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments