Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में पुलिस का पक्षी प्रेम:- नोखा सीओ कार्यालय में लगाए गए...

नोखा में पुलिस का पक्षी प्रेम:- नोखा सीओ कार्यालय में लगाए गए पाळसिए व घरोंदे

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा वृताधिकारी भवानीसिंह इंदा के नेतृत्व में सांई ग्रुप सूरत के सदस्यों ने नोखा वृत कार्यालय परिसर में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिडें व घरोंदे लगाए व जवानों को पाळसियों में चुग्गा पानी डालने की जिम्मेदारी दी। नोखा सीओ भवानीसिंह ने कहा कि जैसे जैसे दिन ब दिन बढ़ती गर्मी से न केवल इंसान ही परेशान है बल्कि पशु-पक्षी भी इस असहनिय गर्मी को सहने के लिए मजबूर है। वैसे इंसानों के पास तो गर्मी से निपटने के लिए लाखों उपाय है लेकिन उन बेजूबान पशु-पक्षियों के पास ऐसा कोई भी तरीका नहीं जिससे वो गर्मी से राहत पा सकें। लेकिन इंसानों की थोड़ी बहुत सुझबुझ से पशु-पक्षियों को भी गर्मी से राहत प्रदान कराई जा सकती है। इसके लिए हम अपने घरों या आस-पास स्थित पेड़ पौधों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगा सकते है या फिर उन्हे छाया प्रदान करने के लिए कुछ व्यवस्था कर सकते हैं। सांई ग्रुप सूरत  के संचालक नारायण जोशी ने बताया कि गौरेया बचाओ अभियान के तहत घरोंदे लगाए जा रहे है व पाळसियों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर एसके ग्रुप के एसके झँवर, पार्षद देवकिशन चांडक, गोपीकिशन पाणेचा, मनोज माही पंचारिया व प्रभूसिंह राठौड़ नोखागांव आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे इससे पहले नोखा थाना में भी सीआई ईश्वरप्रसाद जांगीड़ के नेतृत्व में पाळसिए व घरोंद रखे गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments