Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा पुलिस की कार्यवाही; 5 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के साथ...

नोखा पुलिस की कार्यवाही; 5 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने 5 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्ट छिलका सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को गश्त दौरान भामटसर गांव मे एक व्यक्ति को पुलिस जाप्ता व वाहन को देखकर अचानक भगने पर संदेह के आधार पर रोका तथा नाम पता पूछा तो उक्त ने अपना नाम जेठाराम जाट निवासी भामटसर का होना बताया। जिसके पास एक प्लास्टिक का सफेद रंग का थैला मिला। तलाशी के दौरान शक्स जेठाराम के पास के प्लास्टिक के कटटे मे 05 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलके भरे हुये मिले। जिस पर डोडा पोस्त को जब्त कर जेठाराम को गिरफतार किया गया व जांच देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह को सौंपी है। आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी मे संलिप्त अन्य व्यक्तियो तथा उक्त मादक पदार्थ कहां से लाया है तथा किसे देने जा रहा था के बारे में पुछताछ की जा रही है। कार्यवाही में नोखा  पुलिस टीम में नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़, एसआई भोलाराम, एएसआई श्रवणकुमार, हैड कानि बलवानसिंह, कानि राधेश्याम, संजू महिला कानि, कानि चालक गणेशाराम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments