Monday, May 25, 2026
HomeNokhaपूर्व उपप्रधानमंत्री, जगत ताऊ चौधरी देवीलाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि

पूर्व उपप्रधानमंत्री, जगत ताऊ चौधरी देवीलाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। किसान मजदूर कमेरे वर्ग के मसीहा,भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, जगत ताऊ चौधरी देवीलाल जी की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गाँव नोखा गाँव मे ग्राम वासियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई।।
जगत ताऊ चौधरी देवीलाल आदमकद प्रतिमा स्थल पर ग्राम वासियो द्वारा श्रद्धाजलि सभा मे जगत ताऊ को याद करके उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर जींद जिला अध्यक्ष जेजपी बिट्टू नैन ने बताया कि ताऊ ने हमेशा किसान मजदूर कमेरे वर्ग की पैरवी की। जगत ताऊ हमेशा कहते थे कि सत्ता सुख भोगने के लिए नही अपितु जन ही सेवा का माध्यम है
नोखा गाँव सरपंच पुरखाराम देपन ने बताया कि लोकराज लोकलाज से चलता ह ऐसी सोच के धनी थे जगत ताऊ चौधरी देवीलाल परमार्थ संस्थान के सदस्य मुरली गोदारा ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर उरमूल डेयरी के पूर्व चैयरमैन रेवंत राम सियाग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बालूराम सियाग, उचाना हल्का जेजपी अध्यक्ष नसीब गासो, नरवाना पार्षद तरशेम शर्मा, जगदीश सियाग, गणेश मेघवाल, जोगाराम रोलन, भींयाराम मेघवाल, मदन भाम्भू, रामरतन गोदारा रामकिशन देपन, जेठाराम देपन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments