Friday, July 10, 2026
HomeNokhaप्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम 100 से ज्यादा मेम्बर जोड़ने का आह्वान

प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम 100 से ज्यादा मेम्बर जोड़ने का आह्वान

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  नोखा शहर के सभी चीफ इनरोलर और बूथ इनरोलर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक डूडी हाऊस में बुधवार को रखी गई। राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी ने अपने नोखा आवास पर कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक ली। जिसमें नोखा शहरी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की तरफ से बनाएं गये सभी चीफ इनरोलर और बूथ इनरोलर साथियों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को इस महत्वपूर्ण मीटिंग में डिजिटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम 100 से ज्यादा मेम्बर जोड़ने का आह्वान करने के साथ ही सभी चीफ इनरोलरो और बूथ इनरोलरो सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ईश्वरराम लोळ, रामरतन कड़वासरा, जितेन्द्र कस्वां, आनंद भूरा, भंवरलाल लखारा, माणक राठी, हसन कायमखानी, बजरंग जाम, अमरदीप लेखाला, बच्छराज लूणावत, मनोज गोदारा, मांगीलाल बिश्नोई, महेंद्र मण्डा, जितेन्द्र कांकरिया सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments