Monday, May 25, 2026
HomeNokhaभाजपा का 42 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर मंडल द्वारा भाजपा के 42 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय नोखा में मनाया गया। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने पार्टी कार्यालय पार्टी का झंडारोहण किया। तत्पश्चात सभी लोगो ने पार्टी के नाम प्रधानमंत्री मोदी जी का उद्धबोधन सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति को एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने की अपील की और स्वयं को भी एक कार्यकर्ता बताया और भाजपा के कार्यकर्ता को संदेश दिया कि वो प्रत्येक केंद्र सरकार की योजना को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुचाने का प्रयास करे। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति का अनुसरण करें। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजको व प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ता को मजबूती से अपने अपने बूथ पर महेनत करने की सलाह दी और आगे 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर जयंती व महावीर जयंती को भव्यता पूर्वक मनाने के लिए कहा। विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने पार्टी को खड़ा करने में शयमाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, सुन्दरलाल भंडारी व भैरोसिंह शेखवात को इस मौके पर याद किया और पार्टी आज विश्व की नंबर एक पार्टी इनकी विचारधारा के बदौलत है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष आसकरण भट्टड़, नोखा शहर मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय, मोहन राठी, जगदीश भार्गव, अमित पंचारिया, रमेश नाथ, राजाराम भादू, नरेंद्र राजपुरोहित, राम सोनी, मंगलाराम वाल्मीकि, संदीप चोरड़िया, पार्षद राधेश्याम लखोटिया, बाबू नायक, भारत रांकावत, दीनदयाल उपाध्याय, रामगोपाल भाम्भू, रामनिरंजन जोशी, प्रिंस शर्मा, गणपत सोनी, नारायण पंचारिया, शिव माड़िया, जलेश यादव, सुनील भादू, ओमप्रकाश देहड़ू, राजू मालपानी, बनवारी कड़वासरा, पुखराज सुथार, श्रीकिशन शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रभारी व मंडल महामंत्री नरेंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments