Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalभगवामय हुआ नोखा, हजारों की संख्या में शामिल हुए रामभक्त, जगह जगह...

भगवामय हुआ नोखा, हजारों की संख्या में शामिल हुए रामभक्त, जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  जाग उठे सोये हिन्दू, अपना धर्म निभाऐगें, भारत माता की इस भूमि को हिन्दू राष्ट्र बनाएगें। इस भगवे को रोक सके, ऐसा कोन माईका लाल है। घर घर भगवा छाएगा, रामराज आएगा, जयश्रीराम के जैकारों से रविवार को कस्बे के प्रमुख मार्ग गुंजायमान रहे। अवसर था रामनवमी के उपलक्ष्य में नोखा में श्री रामनवमी महोत्सव समिति नोखा द्वारा भव्य हिन्दू धर्मयात्रा का। शहीद जगदीश बिश्नोई स्मारक से शुरू हुई हिन्दू धर्मयात्रा नवलीगेट, हाईवे होते हुए घंटाघर, मिर्ची गली, भूतड़ा कोल्हू, लखारा चौक, गाँधी चौक, मरोठी चौक, महावीर चौक, जैन चौक, लाहोटी चौक, पिम्पली चौक, शिशुवाटिका होते हुए पुनः शहीद स्मारक पर पहुंची। यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों के सिर पर केसरिया साफा, गले में केसरिया स्कार्फ व चश्मे लगाए हुए थे। हाथो में केसरिया ध्वज से कस्बा भगवामय हो गया। यात्रा को देखने के लिए दोनों तकरफ भीड़ जमा थी। लोगों में भारी उत्साह था। इस धर्म यात्रा में युवाओं का उत्साह, उमंग, प्रशन्नता, जोश, जज्बा व उल्लास देखने को मिला। रैली को नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, संत माधवदास जी महाराज, विहिप के प्रचारक ईश्वरलाल, शिवनारायण झँवर आदि ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में रामदरबवार, शिव, भक्त हनुमान की झांकिया भी सजाई गइ। इस अवसर पर शिवनारायण झँवर, बजरंग पालीवाल, आसकरण भट्‌टड़, मूलचंद तावणिया, चंद्रप्रकाश डेलू, सतीश झंवर, जेठसिंह राजपुरोहित, डॉ महेन्द्र संचेती, प्रतापसिंह राठौड़, नारायण बाहेती, देवीसिंह राजपुरोहित, लिखमाराम, छेलूदान चारण, मुरलीधर छींपा, ललित पालीवाल, हुकमाराम सैन, गणपत सोनी, रामलाल सोनी, हेमंत सांदू सहित हिन्दू दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा में जगह-जगह करीब 15-20 स्थानों पर आतिश बाजी व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गणमान्य लोगों के द्वारा  शीतल पेयजल और अल्पाहार देकर यात्रा मे चल रहे लोगों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण में आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक नोखा द्वारा श्री राम लक्ष्मण परशुराम संवाद पर, श्रीमती सावित्री देवी गट्टाणी आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा राम दरबार, श्रीमती जोरा देवी गट्टाणी आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा भक्त सबरी के प्रेम विषय पर भैया-बहिनों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गयी। शोभायात्रा में करीब 3500 लोग शामिल हुए। शोभायात्रा करीब 5 किमी लंबे रूट से गुजरी।

वार्डो से जुलुस के रूप में शामिल हुए लोग:- अलग अलग वार्डो व गांवों से लोग डीजे की धुनो के साथ नाचते गाते हुए जुलुस के रूप में शोभायात्रा में पहुंचे। इस दौरान जोश, जनून, उल्लास के साथ केसरिया वस्त्रों में यात्रा में शामिल हुए। जिससे पूरा कस्ब भगवामय हो गया।

छावनी बना कस्बा:- नोखा में धर्मयात्रा के दौरान रविवार को छुट्‌टी के दौरान कस्बे में डेरा डाले रहे। इस अवसर पर एडीशनल एसपी सुनील कुमार व सीओ भवानीसिंह इंदा के नेतृत्व में थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ व देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह ने मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान पांचू, जसरासर, डूंगरगढ व शेरूणा का जाब्ता में 100 से अधिक जवान अलग अलग चौकों व मुख्यमार्गो व संवेदनशील इलाकों में तैनात रहे। धर्मयात्रा के दौरान नोखा एसडीएम स्वाति गुप्ता, तहसीलदार नरेन्द्र बापेड़िया, ईओ अविनाश शर्मा भी रैली के साथ राऊंड लगाते रहे।

सभा को किया संबोधित:- विहिप के प्रचारक ईश्वरलाल ने कहा कि विहिप 100 साल से साधना कर रहा है। दूनिया में भारत की जय जयकार होने वाली है। जो हिस्से चले गए उन्हे भारत में मिलाना है। छुआछुत भारत की सबसे बड़ी बीमारी है। इस बीमारी को हटाकर समरस समाज बनाना है। साल भर में एक बार विराट हिन्दू रूप दुनिया को दिखाना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी विराट रूप दिखाकर अर्जून को समझाया था। उन्होने हमें हिन्दू धर्म की कमजोरियों को बताते हुए संगठित रहकर उन्हें  दूर करने का आह्वान किया ये धर्म यात्रा किसी के मन में भय पैदा करने के लिए नहीं है यह यात्रा हिन्दू सज्जन शक्ति के मन में विश्वास और अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के लिए हैं। नोखा रामद्वारा के मंहत माधवदास महाराज ने हिन्दू धर्मयात्रा के महत्त्व प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नोखा नगर संघचालक शिवनारायण झंवर ने बताया कि हमें मर्यादा पुरुषोतम श्री राम के समान मर्यादा का पालन करते हुए धर्म यात्रा निकालनी है। धर्मयात्रा के संयोजक चंद्रप्रकाश डेलू व सहसंयोजक सतीश झँवर ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments