Thursday, July 9, 2026
HomeEducationदीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा। नोखा के संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 12 के छात्रों के लिए ‘दीक्षांत समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चरणों में वंदन कर की गई। इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन रामनिवास लाहोटी के द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। लाहोटी के द्वारा छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्राचार्य एस. कुंडु ने छात्रों को जिंदगी में ऊँचे मुकाम हासिल करने के लिए कहा तथा अध्यापक के लिए सच्ची गुरु दक्षिणा छात्रों की सफलता होती है। कक्षा 11 के छात्रों के द्वारा कक्षा 12 के छात्रों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह दिए गए तथा कक्षा 12 के छात्रों के द्वारा सभी अध्यापकों को उपहार तथा विद्यालय हेतु स्मृति चिन्ह दिया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्रों के द्वारा कक्षा 12 के छात्रों को कई खेल खेलाये गए। बड़े ही धूमधाम से सत्र 2021-22 की कक्षा 12 के छात्रों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments