Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalश्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा नोखा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा नोखा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। महावीर चौक स्थित तेरापंथ सभा भवन में साध्वी राजीमती के सानिध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा नोखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा एवं मंत्री लाभचंद छाजेड़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण निवर्तमान अध्यक्ष हनुमानमल ललवाणी ने करवाई। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष अध्यक्ष निर्मल भूरा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि पूरे समाज ने जिस विश्वास के साथ मुझ पर विश्वास किया है मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि मैं समाज के विकास के लिए हर पल तत्पर रहूंगा और साथ में आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में रामस्नेही सम्प्रदाय के संत माधवदास, ईश्वरचंद बैद, इन्द्रचंद बैद, साधुमार्गी धर्म संघ के अध्यक्ष ईश्वरचंद बैद आदि ने विचार रखें। साध्वी राजीमती ने कहा कि सफल कार्यकर्ता वह होता है जो मधुरभाषसी हो, जिसका मस्तिष्क ठंडा हो और जो सबको साथ लेकर चलता हो। ये सभी विशेषताएं निर्मल भूरा में नजर आती है। ये संघ और संघपति के प्रति समाज के प्रति समर्पित है। ये समाज के साथ साथ अपना अध्यात्मिक विकास की ओर भी अग्रसर रहे। संचालन सुनील बैद ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments