Monday, May 25, 2026
HomeCrimeदहेज के लिए तंग व परेशान करने व धारदार हथियार सें मारपीट...

दहेज के लिए तंग व परेशान करने व धारदार हथियार सें मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। दहेज के लिए बहिनों को तंग व परेशान करने व धारदार हथियार सें मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कानपुरा बस्ती के वार्ड नंबर 5 निवासी अजरूदीन खिलजी ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अजरूदीन ने मुकदमा दर्ज करवाया कि एक मई को मेरी बहिन आमना जिसकी शादी में अकरम राठौड़ के साथ की थी लेकिन मुकलावा नहीं किया था मेरी बहिन हीना जो आमना से बड़ी है वह 2010 से ही अकरम के बड़े भाई जावेद के साथ रहती है। शादी के बाद से हीना के ससुराल वाले मारपीट एवं दहेज प्रताड़ना के कारण छोटी बहिना अत्यधिक भयभीत हो गई व उस घर में अपना जीवन नहीं गुजारना चाहती। ससुराल के जावेश, अख्तर, जबरदीन, बरकत, अकरम व अन्य पिछले काफी समय से आमना को जबरदस्ती ले जाना चाहते है इसी बात को लेकर यह एक मई को एक साथ एक राय होकर हमारे घर के बार आये व माता मुनी बानो व बहिना आमना के साथ गाली गलोच, धक्का मुक्की करने लगे। जिस पर मैने व मेरे पिताजी ने समझाने का प्रयास किया तो यह लोग और अधिक आक्रोशित हो गए। हमारे साथ धारदार हथियार से मारपीट की। बहिनों के साथ दहेज प्रताड़ना मारपीट व बहिन आमना को उठाने का प्रयास व हम पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments