Monday, May 25, 2026
HomeNokhaधारणिया बने सेवक दल के निर्विरोध अध्यक्ष

धारणिया बने सेवक दल के निर्विरोध अध्यक्ष

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल की कार्यकारिणी की बैठक निर्विरोध निर्वाचन अध्यक्ष विनोद धारणीया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल मुकाम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव पिछले दिनों रूपाराम कालीराणा चुनाव अधिकारी महासचिव अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा द्वारा निर्विरोध करवाए गए। जिसमें विनोद धारणिया को अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में राममूर्ति भादू को कोषाध्यक्ष, रामदयाल को महासचिव, बनवारीलाल भादू रोड़ा को संगठन मंत्री निर्विरोध चुने गए। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल के सभी जिला अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध उपरोक्त कार्यकारिणी को अपना समर्थन दिया। अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल मुकाम मे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के निर्देशन में भोजनशाला व्यवस्था, मेला में सेवा का कार्य अन्य धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में सेवा के रूप में हजारों सेवक सदस्य अपनी सेवा देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments