Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalनानी बाई रो मायरो; दीन दुखियों की सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान,...

नानी बाई रो मायरो; दीन दुखियों की सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान, यही मानवता का प्राण – राधाकृष्ण

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अपना घर आश्रम नोखा में आज तीन दिवसीय “नानी बाई को मायरो” व “प्रभु आवास एवं अन्नपूर्णा प्रसादालय उद्घाटन” कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कथा व्यास राधाकृष्ण महाराज ने कहा की अपना घर आश्रम नोखा समाज के उस पावन संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि दुःखी, पीड़ित और असहाय जन की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। अपना घर की परिकल्पना ही ईश्वर भक्ति का साक्षात स्वरूप है।
प्रथम दिन की कथा में भक्त नरसी जी के प्रारम्भिक जीवन और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के प्रसंगो से श्रोता भक्ति के सागर में डूब गए। आज की कथा में अपना घर आश्रम की संस्थापक डॉक्टर माधुरी भारद्वाज भी उपस्थित रही। कथा का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन डॉक्टर माधुरी भारद्वाज, अपना घर आश्रम नोखा के अध्यक्ष बृजरतन तापड़िया, सचिव रमेश व्यास व चार प्रभुजी ने किया। कथा में नोखा और आस पास के क्षेत्र के हज़ारों भक्तजन उपस्थित रहे।

अपना घर आश्रम नोखा की किरण झँवर ने बताया की रविवार को प्रातः 11 बजे अपना घर आश्रम में 600 आवास क्षमता वाले प्रभुजी आवास और दीनदयाल सत्संग हॉल का लोकार्पण कार्यक्रम होगा और दूसरे दिन की कथा का आयोजन रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन कवि विष्णु पारीक सीकर ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments