Monday, May 25, 2026
HomeNokhaबदले युग की धारा पुस्तक साध्वीमती को की भेंट

बदले युग की धारा पुस्तक साध्वीमती को की भेंट

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अणुवत विश्व भारती सोसायटी द्वारा संचालित अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता-22 जिसमें साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा द्वारा सम्पादित पुस्तक बदले युग की धारा अणुव्रतों के द्वारा समाहित की गई है। नोखा में साध्वी राजीमती को सेट भेंट अध्यक्ष जयश्री भूरा और सभा अध्यक्ष निर्मल भूरा, सभामंत्री लाभचंद छाजेड़, जतन सुराणा, प्रभारी इन्द्रचंद बैद ने भेंट की। प्रभारी इन्द्रचंद बैद ने बताया कि नोखा में प्रतियोगिता में कन्या मंडल, महिला मंडल की बहिने विशेष भाग लेकर स्थान प्राप्त करती है। मानव के जीवन में अणुव्रत आवश्यक है। इस अवसर पर अरूण भूरा, मनोज सेठिया, कैलाश सेठिया, मंजू बैद भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments