Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में भाजपा नेता पुनिया की प्रथम पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन...

नोखा में भाजपा नेता पुनिया की प्रथम पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा नगरपालिका के पूर्व प्रतिपक्ष नेता व पार्षद फूसाराम पूनिया की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माडिया गांव स्थित मधुवन गौशाला में गायों को खल, चुरी व गुड़ देकर उन्हें याद किया। पुनिया के पुत्र राजकुमार ओर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील पुनिया द्वारा पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़ व जिला कार्यसमिति सदस्य अमित पंचारिया ने बताया कि फूसाराम पुनिया नोखा में पार्टी के मार्गदर्शक की भूमिका में थे, एक अनुभवी व सुलझे हुए नेता के रूप में उनकी छवि थी उन्हें कार्यकर्ता हमेशा याद करते रहेंगे। निश्चित तौर पर उनकी कमी हमेशा रहेगी।

जिसमे गौशाला के संचालक भंवर लाल बिश्नोई, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुनील भाम्भू, पूर्व अध्यक्ष सुनील भादू, शहर भाजयुमो अध्यक्ष रामनिरंजन जोशी, एस के शर्मा, प्रदीप बिश्नोई, श्याम गिरी स्वामी, सुभाष बिश्नोई व यशवर्द्धन पुनिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments