Friday, July 10, 2026
HomeNokhaमहेश नवमी पर हुआ महेश पूजन, माहेश्वरी समाज ने किया सामूहिक पूजन

महेश नवमी पर हुआ महेश पूजन, माहेश्वरी समाज ने किया सामूहिक पूजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। माहेश्वरी समाज के उत्तप्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर बुधवार को श्री कृष्णमन्दिर में माहेश्वरी समाज द्वारा सामुहिक महेश पूजन किया गया। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि भिखमचन्द तापड़िया ने सपत्निक महेश पूजन सम्पन्न करवाया। महेश पूजन के संयोजक किशन तापड़िया व राधेश्याम लखोटिया ने बताया कि मन्दिर के पुजारी पुरषोतम महाराज ने विधि विधान से महेश पूजन करवाया। इस अवसर पर आसकरण भट्टड़, रामेश्वर लाल भूतड़ा, ललितकिशोर झंवर, अंकित तोषनीवाल, पुरषोतम तापड़िया, शिवप्रकाश चाण्डक, डॉ.राधेश्याम लाहोटी, दिनेश राठी, महावीर तापड़िया, विजय बिहाणी, किसन तापड़िया सहित समाज बन्धुओ की बड़ी संख्या में उपस्तिथी रही। वहीं महिला मंडल से उर्मिला तापड़िया, सरोज राठी महिला मंडल अध्यक्ष राधामणि चितलंगी, मैना तापड़िया, राखी करवा आदि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments