Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा थाना का टॉप 10 व 14 साल से फरार इनामी अपराधी...

नोखा थाना का टॉप 10 व 14 साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा थाना का टॉप 10 व 2000 रुपये का इनामी अपराधी को बुधवार को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी 2008 के मामले में 14 साल से फरार चल रहा था। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को थानाधिकारी की पुलिस टीम ने नोखा थाना के प्रकरण संख्या 411 दिनांक 06 अगस्त 2008 धारा 498 ए, 406 भादस में 14 साल से फरार व 2000 रूपये का ईनामी आरोपी चौखाराम मेघवाल निवासी गुन्दूसर चूरू को गिरफतार किया गया। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही गायब था। जिसको पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद, हेड कानि खेताराम, कानि तुलसीराम, कानि हरिराम पुलिस थाना नोखा, भँवरलाल हैड कानि यातायात नोखा व राजेश कानि पुलिस थाना साण्डवा जिला चूरू शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments