Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा के तेरापंथ भवन में मनाया आचार्य तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस

नोखा के तेरापंथ भवन में मनाया आचार्य तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा के तेरापंथ भवन में गुरुवार को आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन गौरव साध्वी राजीमती के सानिध्य में आचार्य तुलसी 26 वहां महाप्रयाण दिवस (विसर्जन दिवस) मनाया। शासन गौरव ने बताया कि विकास के तीन सूत्र है प्रेरणा, प्रोत्साहन और पुरस्कार।
हमें अपने आप को जगाना चाहिए तभी हम विकास कर सकेंगे। तथा धर्मक्रांति के पांच सूत्र बौद्धिकता, प्रयोगिकता, वर्तमान परकता, समाधानकरता, सर्वधर्म सद्भभाव के बारे में व्याख्या की। साध्वी श्री समता, साध्वी श्री पुलकित यशा ने गीत द्वारा और साध्वी प्रभात प्रभा ने वक्तव्य द्वारा अभिवंदना की। कार्यक्रम शुरुआत रुक्मिणी, पुनम समदडीया, जागृति मरोठी, नम्रता संखलेचा ने तुलसी अष्ट्कम से की। युवक परिषद ने सामुहिक गीत प्रस्तुत किया। सभा अध्यक्ष निर्मल भुरा, कवि इन्द्रचंद बैद, उपासक अनुराग बैद, डाक्टर प्रेमसुख मरोठी, सुनील बैद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जयश्री भुरा, महिला मंडल अध्यक्ष मन्जु बैद, मंत्री प्रीति मरोठी, सुमन मालु, सुमन मरोठी, सुरेश बोथरा ने भावों से आचार्य तुलसी कि अभिवंदना की। महिला मंडल द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मंजु बैद ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments