Monday, May 25, 2026
HomeCrimeमहिला के साथ मारपीट व छेडछाड करने का आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ मारपीट व छेडछाड करने का आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  महिला के साथ मारपीट व छेडछाड करने का आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफतार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 10 जून 2022 को परिवादीया ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मिर्ची बाजार नोखा में अपने पति व पुत्री के साथ 14 मई 22 को सामान खरीदने गई थी जहां पर आरोपी लेखराम व उसकी पत्नी चन्द्रा द्वारा गाली गलोच व मारपीट कर स्त्री लज्जा भंग की है। जिस पर पुलिस ने गुरुवार को वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मामले के वांछित वांछित आरोपी सलुण्डिया निवासी लेखराम सांसी को नोखा थाना स्तर पर गठित टीम ने गिरफ्तार किया। कार्यवाही में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, हैड कानि दीपेन्द्रकुमार, हैड कानि शेरसिंह, कानि बलवीर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments