Monday, May 25, 2026
HomeNokhaभाजपा देहात अध्यक्ष सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार अनियंत्रित होकर दीवार...

भाजपा देहात अध्यक्ष सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा गांव के बस स्टैंड के पास एक तेज गति से कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत बाल-बाल बचे। ताराचंद सारस्वत आज नोखा में आपातकाल के धरना कार्यक्रम में शामिल होकर बीकानेर रवाना हुए थे। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और दीवार में जा टकराई। किसी को कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही किसी को कोई चोट आई है। घटनास्थल पर लगी पट्टियां टूटकर बिखर गई। मौका पर मौजूद ग्रामीणों ने गाड़ी सवार सबको सुरक्षित बाहर निकाला। छात्र नेता मुरली गोदारा ने जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments