Monday, May 25, 2026
HomeCrimeघर में घुसकर 4 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में मुख्य...

घर में घुसकर 4 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में घर में घुसकर 4 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में नोखा पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आरोपी पलाना निवासी मनोज सियाग है जो कि घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी बादनू गांव की ढाणी में छुपा बैठा था। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पकड़ लिया तथा उसके उपयोग में ली जा रही बोलेरो कैंपर को जब्त किया। जांगिड़ ने बताया कि 8 मई को नौ-दस आरोपियों ने नोखा के कटला चौक रहने वाले शिव झंवर के घर घुसकर फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसी दिन त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ मुल्जिमों को पकड़ लिया था, लेकिन मनोज सियाग फरार चल रहा था जो कि मामले में मुख्य आरोपी है। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांगिड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में सात मुकदमें दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments