Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनमो क्रिकेट कप की विजेता बनी श्याम क्लब नोखा

नमो क्रिकेट कप की विजेता बनी श्याम क्लब नोखा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। आजादी के 75 वर्ष अम्रत महोत्सव पर आयोजित नमो क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन रविवार की देर शाम को बाबा छोटूनाथ स्कूल के खेल मैदान पर हुवा। फाईनल मुकाबला नापासर व श्याम क्लब नोखा के बीच खेला गया जिसमें श्याम क्लब ने टॉस जीतकर नापासर को बलेबाजी के लिये आमन्त्रित किया। नापासर ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 12 ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी श्याम क्लब नोखा ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया और नमो कप 2022 पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच के मेन ऑफ द मैच रामनीवास गोदारा रहे। इस टूर्नामेंट में प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट नापासर के रामदेव चौधरी रहे। बेस्ट बलेबाज यारी क्लब के पवन पालीवाल रहे और बेस्ट गेंदबाज नापासर के रामदेव चौधरी रहे। समापन समारोह के मुख्यातिथि भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि युवा नेता आत्माराम तर्ड, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्याम भादू, महेंद्र संचेती, रामस्वरूप धायल, रामगोपाल भाम्भू, सीकरचंद पींचा, भंवर पींचा, राजू डागा, श्रवण जाणी, रामनिवास देहडू, ओमप्रकाश जाणी रहे। अतिथियों का स्वागत सुभाष भाम्भू, रिछपाल फोजी, मालचंद नाई, सुरेंद्र ओझा, राजेंद्र जाणी, लाभूराम जाणी, प्रभुदान, बृजमोहन फोजी, मोहित लाहोटी, रवि पंडित, शिव थापन, राम खीचड़ सहित कार्यकर्ता लगे रहे। निर्णायक की भूमिका नेनु सोलंकी, हेमू सारस्वत, अनिल सेन, सुरेंद्र गोदारा, राजू पुनिया ने निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments