Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा नोखा थाने में शनिवार को दर्ज किया गया। लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरी नाबालिग पुत्री की उम्र 15 वर्ष है। जो गत वर्ष कक्षा 8 की छात्रा रही। गत वर्ष दिसम्बर 2021 में कक्कू में एक पारिवारिक विवाह में गए। जहां विवाह स्थल पर डेकोरेशन व डॉन्स फ्लोर लगाने वालों के साथ कालड़ी निवासी विकास जाट आया हुआ था। उसकी नाबालिग पुत्री के मना करने के बावजूद भी विकास जाट ने अपने मोबाईल नम्बर पुत्री को दिए और इस दौरान विकास जाट ने मोबाईल फोन पर पुत्री के साथ कई बार अश्लील बाते की। 29 जून 2022 को नाबालिग पुत्री विकास की धमकी के डर के मारे रात्रि में ढाणी के पीछे खेत में गई, जहां विकास जाट पहले से वहां मौजूद था वहां विकास जाट ने उसकी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जाते वक्त विकास ने मेरी नाबालिग पुत्री को धमकी दी कि उक्त बात किसी को बताई तो तुझे व तेरे मां-बाप को जिन्दा नहीं छोडूंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments